AIIMS NORCET 9: 3500 पदों पर भर्ती, 11 अगस्त तक करें अप्लाई, सितंबर में एग्जाम, जानें आयु सीमा योग्यता

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
AIIMS NORCET 9: 3500 पदों पर भर्ती, 11 अगस्त तक करें अप्लाई, सितंबर में एग्जाम, जानें आयु सीमा योग्यता

AIIMS NORCET 2025 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स दिल्ली ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो 11 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।प्रीलिम परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर और मुख्य परीक्षा 27 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते है एम्स नर्सिंग ऑफिसर के लिए क्या योग्यता, एज लिमिट, फॉर्म फीस डिटेल्स है….

AIIMS Nursing Officer Recruitment 2025:

कुल पद: 3500

पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। यह छूट संबंधित संस्थानों या अस्पतालों के भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी। आयु की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग पास किया हो। उम्मीदवारों का भारतीय या राज्य के नर्सिंग परिषद से नर्स एवं मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क:आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये है।  विकलांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

वेतनमान: ग्रेड पे 4,600 के साथ 9,300 से 34,800 रुपये वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम
परीक्षा पैटर्न। स्टेज 1 या प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) एग्जाम 14 सितंबर  2025 ।स्टेज II या मेन्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम(सीबीटी) 27 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

AIIMS NORCET के लिए कैसे करें अप्लाई

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स NORCET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

https://rrp.aiimsexams.ac.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews