AIIMS Recruitment : इन पदों पर निकली भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

AIIMS Recruitment : इन पदों पर निकली भर्ती, 20 मार्च तक करें आवेदन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने प्रोफेसर (professor) और सहायक प्रोफेसर (Assistant professor) और अन्य पदों पर भर्ती (AIIMS Recruitment 2022) निकाली है। प्रोफेसर असिस्टेंट-प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही। एक उम्मीदवार 20 मार्च तक इन पदों पर आवेदन करने की पात्रता रखेंगे। बता दें कि इन 11 पदों की भर्ती निकाली गई है।

इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें 11 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की है। इसके द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जिसमें 6 रिक्ति प्रोफेसर के पर के लिए हैं जबकि 5 सीटों पर सहायक प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।

रिक्ति विवरण

  • कुल 11 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
  • इनमें से 6 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए हैं।
  • अन्य सीटें सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 1500 रुपये है।
  • एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है।
  • PWBD श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आयु सीमा

  • प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 58 वर्ष है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है।

आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Professor-Assistant Professor टैब पर फिर Notification पर क्लिक करें।
  • apply लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र में विवरण भरना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Link

https://recruitment.aiimspatna.edu.in/aiimsp_facrec2022/index.php

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews