AIIMS में भर्ती का सुनहरा मौका, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन, जानें आवेदन प्रक्रिया

ISRO Recruitment

AIIMS Recruitment: हर युवा अलग-अलग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोचता हैं। कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर, वहीं कोई कॉरपोरेट वर्ल्ड में नाम कमाना चाहता है। कुछ लोग गवर्नमेंट फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अब सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आप में से कुछ ऐसे लोग ऐसे भी होंगे जो मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप उन्हीं में से हैं तो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस की ओर से हाल ही में भर्ती निकाली गई है। यहां पर सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के खाली पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक एम्स मंगलागिरी में 49 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इनमें सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पद शामिल किए गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीएनबी, एमएस, एमडी, डीएम आदि विषयों में पास होना जरूरी है।

इंटरव्यू से चयन

इच्छुक उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर उन्हें पद के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए 16 नवंबर 2023 की तारीख तय की गई है। इसका समय सुबह 8:30 बजे से रहेगा।

आयु सीमा

एम्स मंगलागिरी में निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए की छूट देते हुए 1000 रुपए फीस ली जाएगी। आवेदक इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से कर सकता है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सारी जानकारी दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews