AIIMS Recruitment : एम्स में नौकरी पाने का आखिरी मौका, इन पदों पर निकली है भर्तियां, 10 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें आयु सीमा-योग्यता

aiims jobs

Bilaspur AIIMS Recruitment 2024 : बिलासपुर एम्स में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा 72 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी लास्ट डेट 10 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, नियुक्ति की प्रकृति 6 महीने की अवधि के लिए संविदात्मक है।

Bilaspur AIIMS Recruitment 2024 

कुल पद –72 (इनमें चार पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।)

आयु सीमा- एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता-  उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में एमसीआई नियम के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री, यानी एमडी, एमएस, डीएनबी/एमडीएस होनी चाहिए। उम्मीदवार स्टेट या सेंट्रल मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।

आवेदन शुल्क – अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये जीएसटी समेत रखा है जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये जीएसटी के साथ तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू पर आधारित है।

इंटरव्यू डेट-  उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा। वॉक-इन इंटरव्यू 13-02-2024 को तीसरी मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, एम्स बिलासपुर, कोठीपुरा, हिमाचल प्रदेश, 174037 पर आयोजित किया जाएगा।

वेतनमान- एम्स बिलासपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का मासिक वेतन 67,700+एनपीए रहेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती-

  1. एनेस्थीसिया ओबीसी-1, अनारक्षित-3, बायोकेमिस्ट्री अनारक्षित-1, बर्नस एंड प्लास्टिक सर्जरी अनुसूचित जाति- 1, अनारक्षित-1, कार्डियोलॉजी ईडब्लयूएस-1, ओबीसी-1, अनारक्षित- 2, कार्डियोथोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी ओबीसी-1, अनारक्षित- 1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी अनुसूचित जाति-1।
  2. अनुसूचित जनजाति-1, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन ओबीसी-1, डर्मेटोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनुसूचित जाति-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ईडब्लयूएस-1, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एमजीई) ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1।
  3. अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-2, जनरल सर्जरी ईडब्लयूएस-1, ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, मेडिकिल ऑनकोलॉजी अनारक्षित-2, माइक्रोबायोलॉजी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, नियोनेटोलॉजी अनारक्षित-2, नेफ्रोलॉजी ओबीसी-1, न्यूरोलॉजी अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, न्यूरोसर्जरी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, गायनोकोलॉजी ईडब्लयूएस-1।
  4. ओबीसी-1, अनारक्षित-2, ऑप्थेल्मोलॉजी अनुसूचित जाति-1, ओटोलरींगोलॉजिस्ट ओबीसी-1, पैथोलॉजी ओबीसी-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, अनारक्षित-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-2, फार्माकोलॉजी अनारक्षित-1, साइकेट्री ओबीसी-1, पल्मोनरी मेडिसिन ईडब्लयूएस-1, अनुसूचित जाति-1, रेडियोडायग्नोसिस ओबीसी-1, अनारक्षित-1, रेडियोथैरेपी ओबीसी-1।
  5. सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एंड ब्लड बैंक ओबीसी-1, अनारक्षित-1, ट्रामा एंड इमरजेंसी ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-3, यूरोलॉजी अनारक्षित-1 पद भरा जाएगा।

https://studycafe.in/wp-content/uploads/2024/01/AIIMS-Bilaspur-Recruitment-2024-3.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews