AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 11 मई को होगा इंटरव्यू, जानें आयु-पात्रता

epfo recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। AIIMS.मेडिकल के युवाओं के लिए खुशखबरी है।ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एम्स भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2022) ने  रिसर्च ऑफीसर, प्रोजेक्ट ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट, अटेंडेंस, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत 9 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. TRANSFER: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

भर्ती अभियान के माध्यम से ‘रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर एचआईवी सर्विलांस एंड एपिडेमियोलॉजी’ नामक रिसर्च प्रोजेक्ट के पद भरे जाएंगे।पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को भरकर, ईमेल आईडी, ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर मेल करना होगा. आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे.

AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2022

  • कुल पद-9
  • पदों का विवरण-जूनियर कंसल्टेंट एपिडेमियोलॉजी’ Junior Consultant, Epidemiology), रिसर्च ऑफिसर (Research Officers), डेटा मैनेजर प्रोगामर (Data Manager/Programmer), प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टॉफ/ ऑफिस असिस्टेंट/ अकाउंटेंट/ प्रोजेक्ट ऑफिसर/ पर्सनल असिस्टेंट (Project Support Staff/Office Assistant/Accountant/Project Officer/Personal Assistant), अटेंडेंट मस्टीटास्किंग स्टाफ (Attendant/ Multi Tasking Staff) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
  • चयन प्रक्रिया- पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • इंटरव्यू- चयनित उम्मीदवारों को 11 एवं 12 मई 2022 को आयोजित इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।इसके अलावा अगर अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो वे इसके लिए एम्स, भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbhubaneswar.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
  • वेबसाइट- भर्ती संबंधी किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर विजिट करें।
  • ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के साथ अटैच्ड आवेदन पत्र को आयु, योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ 3 मई, 2022 को या उससे पहले ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर भेज दें।आवेदन करते वक्त भर्ती से संबंधित नियमों को शर्तों को उम्मीदवार ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि अगर उम्मीदवार किसी भी निर्धारित योग्यता के अनुरुप नहीं पाए जाते हैं, तो उनका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews