भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिलेगा 90,000 रुपये वेतन, 31 जनवरी तक करें अप्लाई, जानें पात्रता

NHPC Recruitment

BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी (EAT) और टेक्नीशियन-C पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बीईएल के गाज़ियाबाद यूनिट में होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल www.belindia.in पर जाकर 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

ईएटी इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 7, इलेक्ट्रिकल के लिए 3 और मैकेनिकल के लिए 12 पद रिक्त हैं। टेक्नीशियन-सी इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 12, इलेक्ट्रिकल के लिए 2 और फिटर के लिए 10 पद रिक्त हैं।

पात्रता

ईएटी पद पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स के पास 3 वर्ष का डिप्लोमा इंजीनियरिंग में होना चाहिए। टेक्नीशियन पद के लियर एसएसएलसी, आईटीआई और एक साल का अप्रेंटिसशिप होना अनिवार्य होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। दोनों पद आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है।

वेतन

इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी को पे स्केल 24,500-3% – 90,000 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। CTC करीब 6.77 लाख रुपये है। टेक्नीशियन को पे स्केल 21,500 रुपये -3%- 82,000 रुपये वेतन मिलेगा। सीटीसी करीब 5.94 लाख रुपये है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में हो सकता है। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित तौर पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.belindia.in पर जाएं।
  • अब “BEL EAT Executive” भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डीटेल को दर्ज करें और फॉर्म को जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्टआउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews