BEML ने निकाली 362 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, 10 जुलाई तक भरें फॉर्म

बीईएमएल ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू हो चुके हैं। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BEML recruitment 2026

बीईएमएल लिमिटेड ने टेन्योर आधारित ऑपरेटर पदों पर भर्ती (BEML Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 शाम 6:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.bemlindia.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 362 है। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। फिटर ट्रेड के लिए 127, टर्नर के लिए 93, वेल्डर के लिए 44, मशीनिस्ट के लिए 40 और इलेक्ट्रीशियन के लिए 58 पद खाली हैं। जनरल के लिए 154, ईडब्ल्यूएस के लिए 34, ओबीसी के लिए 95, एसटी के लिए 23 और एससी के लिए 56 पद खाली हैं।

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। फॉर्म भरने से पहले पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 60% अंकों के साथ आईटीआई योग्यता होनी चाहिए। नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 34 वर्ष और ओबीसी के लिए 32 वर्ष है। केवल भारतीय नागरिकों को ही आवेदन की अनुमति दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी बीईएमएल के करियर पेज पर एक नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज किए गए डेटा के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी।  इसमें कुल तीन भाग शामिल होंगे। पार्ट-1 में जनरल अवेयरनेस से संबंधित 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट 2 में इंग्लिश और रिजनिंग से संबंधित 20 और पार्ट 3 में संबंधित ट्रेड से जुड़े 6- प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

कितना होगा वेतन?

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों का बेसिक पे 16,900 रुपये होगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। मेडिकल एक्सपेंस के लिए हर महीने 1500 रुपये आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा बेसिक पे में सालाना 3% की वृद्धि भी की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews