बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का एडमिट कार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट पर करें चेक, एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स जान लें जरूरी बातें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को इंटर वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।
CG TET 2026

बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को इंटर वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं। यह एडमिट कार्ड एक फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। 2 फरवरी से परीक्षा आयोजित की गई है।

उम्मीदवार खुद नहीं कर सकते एडमिट कार्ड डाउनलोड

बता दें कि बोर्ड ने संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित विद्यार्थियों को ससमय उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ इसकी विवरण पंजी भी तैयार रखनी है। उम्मदवारों को अपना प्रवेश पत्र अपने संस्थान से प्राप्त करना होगा। वे खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में अब नहीं होगा बदलाव

BSEB ने स्पष्ट कहा है कि अब एडमिट कार्ड में कोई बदलाव या विषय परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा किया गया तो स्कूल के प्रधान या केंद्र अधीक्षक पर कार्रवाई होगी और उस छात्र का रिजल्ट भी जारी नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन भरे गए फॉर्म के आधार पर पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। उस समय गलतियों को सुधारने का मौका भी दिया गया था। अब सुधार के बाद अंतिम एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि ये एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए मान्य होगा जो सेंट-अप परीक्षा में पास हैं। जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में फेल, अनुपस्थित या शामिल नहीं हुए, वे मुख्य परीक्षा में बैठ नहीं सकेंगे।

प्री-बोर्ड एग्जाम पास करना आवश्यक

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने प्री-बोर्ड एग्जाम पास किया है। इन परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों या अनुपस्थित छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

दिव्यांग के लेखक सहायक की सुविधा

बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। जिन छात्रों को लिखने में परेशानी होती है उनके लिए श्रुति लेखक यानी कि लेखक सहायक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन्हें एग्जाम के टाइम किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या किसी तरह की समस्या आ रही है, तो वे सीधे बोर्ड की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 जारी किया गया है। इसके अलावा छात्र अपनी समस्या ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने bsebinterhelpdesk@gmail.com ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews