10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस कांस्टेबल के 19,838 पदों पर निकली भर्ती, 18 अप्रैल तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 19 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एप्लीकेशन पोर्टल जल्द खुलेगा। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Bihar police constable recruitment 2025

AI Generated

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार में बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Bihar Police Constable Recruitment 2025) जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 19838 है। महिलाओं के लिए  6717 पद रिजर्व किए गए हैं। वहीं से एफएफडब्ल्यू उम्मीदवारों के लिए कुल 397 पद रिजर्व किए गए हैं। एससी/एसटी/मूल निवासी महिला अभ्यर्थी/ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 180 रुपये है। वहीं अन्य अभ्यर्थियों को 675 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत  एससी को 2 वर्ष स को 2 वर्ष, एसटी को 3 वर्ष, ईबीसी उम्मीदवारों को 4 वर्ष, बीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 7 वर्ष की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षक के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र नहीं होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें दौड़, गोला फेंक और लॉंग जंप शामिल है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर  मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल निटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews