BSNL ने निकाली 120 पदों पर भर्ती, 7 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

बीएसएनएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BSNL Recruitment 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती (BSNL Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsnl.co.inप र जाकर फॉर्म भर पाएंगे। इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जिसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इसमें परीक्षा की तारीख से लेकर चरण प्रक्रिया की जानकारी मौजूद है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 120 है। टेलीकॉम स्ट्रीम में 95 और फाइनेंस स्ट्रीम में 25 पद खाली हैं। वही वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। ओपन  कैटेगरी के लिए 51, एससी के लिए 18, एसटी के लिए 9, ओबीसी के लिए 31 और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। केवल ऑनलाइन मोड में ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेलीकॉम स्ट्रीम लिए उम्मीदवारों के पास टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इनमें से किसी एक या कॉम्बिनेशनल स्ट्रीम में बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए। फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवारों के पास CA या CMA की योग्यता होनी।

न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत ओबीसी को 3 वर्ष, एससी-एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 29 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।  एडमिट कार्ड मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। करेक्शन पोर्टल 8 से लेकर 15 मार्च तक खुला रहेगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। एप्टीट्यूड टेस्ट और टेक्निकल सब्जेक्ट इसमें शामिल होंगे। एप्टीट्यूड टेस्ट सेक्शन में 40 और सब्जेक्ट बेस्ड सेक्शन 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी 180 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

इतनी होगी सैलरी 

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को आईडीए स्केल ई-4 के तहत 24,900 रूपये से लेकर 50,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA और TA समेत कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को बीएसएनएल के साथ 5 वर्ष का एक बॉन्ड साइन करना होगा। जिसके बाद दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews