Indian Army में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें योग्यता और आयु सीमा

government jobs

Indian Army Recruitment: इंडियन आर्मी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज की ओर से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव की जाएगी और इसके बाद 41822 पदों पर भर्ती होगी।

कितने पद

इस रिक्रूटमेंट के तहत मेट के 27920 पद, मल्टीटास्किंग स्टाफ के 11316, स्टोर कीपर 1026, सुपरवाइजर 534, आर्किटेक्ट कैडर 44, ड्राफ्ट मैन 944 समेत कई पदों पर भर्ती निकली गई है।

योग्यता

इंडियन आर्मी द्वारा निकाले गए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर सारी जानकारी मिल जाएगी। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 साल रखी गई है।

कैसे मिलेगी सैलरी

इस पद पर जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें शुरुआती सैलरी 56,100 दी जाएगी जो आगे चलकर डेढ़ लाख से ऊपर पहुंच सकती है। उम्मीदवारों की पोस्टिंग ऑल ओवर इंडिया में की जाएगी।

कब शुरू होंगे आवेदन

इंडियन आर्मी द्वारा निकाले गए इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया कब शुरू होगी फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारी वेबसाइट पर इस बारे में समय समय पर अपडेट दी जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को mes.gov.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई करना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews