Sarkari Naukri: नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

government jobs

Allahabad University Non Teaching Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की तरफ से नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट alldunivnt.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 343

पदों का विवरण

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के कुल 343 पदों को भरा जाएगा। जिसमें ग्रुप ए के 14 पद, ग्रुप बी के 16 पद और ग्रुप सी के 313 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु-पात्रता

नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही आयु-सीमा भी अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

चयन प्रक्रिया

नॉन टीचिंग में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कई चरणों से होकर गुजरना होगा। जिसमें लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार, डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1600 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं इन पदों पर आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews