Sarkari Naukri: नर्सिंग ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 मार्च अंतिम तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

Telangana District Court Recruitment 2026

UPUMS Nursing Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश मेडिकल साइंस की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdn3.tcsion.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 535

शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मानय्ता प्राप्त विश्वविद्यालय से नर्सिंग से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

नर्सिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

नर्सिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवदेन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2360 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1416 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews