CBI Recruitment 2024 : 3000 पदों पर निकली है भर्तियां, आवेदन फिर शुरू, अब 17 जून तक कर सकते है अप्लाई, जानें एज लिमिट और पात्रता

कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा ।चयनित कैंडिडेट को 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते है या नीचे दी गई जानकारी पढ़ सकते है।
govt Recruitment 2025

Central Bank of India /CBI Recruitment  : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। सीबीआई की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों के लिए अप्रेंटिसशिप के 3000 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित थी, लेकिन अब इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस पुनः शुरू कर दी गई है जो 17 जून तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अब बिना देरी करते हुए तुरंत ही नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Central Bank of India Bharti 2024

कुल पद – अप्रेंटिसशिप के 3000 रिक्त पद।

राज्यवार भर्ती डिटेल्स

  • लद्दाख: 2
  • गुजरात: 270
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव: 3
  • मध्य प्रदेश: 300
  • छत्तीसगढ़: 76
  • चंडीगढ़: 11
  • हरियाणा: 95
  • पंजाब: 115
  • जम्मू और कश्मीर: 8
  • हिमाचल प्रदेश: 26
  • तमिलनाडु:142
  • पुडुचेरी: 3
  • केरल: 87
  • राजस्थान: 105
  • दिल्ली: 90
  • असम: 70
  • मणिपुर: 8
  • नागालैंड: 8
  • आंध्र प्रदेश: 100
  • मिजोरम: 3
  • मेघालय: 5
  • त्रिपुरा: 7
  • कर्नाटक: 110
  • तेलंगाना: 96
  • अरुणाचल प्रदेश: 10
  • ओडिशा: 80
  • पश्चिम बंगाल: 194
  • अंडमान और निकोबार: 1
  • सिक्किम: 20
  • उत्तर प्रदेश: 305
  • गोवा: 30
  • महाराष्ट्र: 320
  • बिहार: 210
  • झारखंड: 60
  • उत्तराखंड: 30

आयु सीमा – कैंडीडेट्स की जन्मतिथि 1 अप्रैल 1996 से लेकर 31 मार्च 2004 के बीच में होना चाहिए।हालांकि, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवारों के पास 31 मार्च 2020 के बाद का ग्रेजुएशन पास करने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क – जनरल, ओबीसी वर्ग को 800 रुपये, एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, पीएच कैंडिडेट्स को 400 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया और वेतन- चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को लोकल भाषा की जानकारी होना भी जरूरी होगा। चयनित कैंडिडेट को 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NATS की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर दें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews