सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, CCRAS ने निकाली 394 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक भरें फॉर्म, ऐसे होगा सेलेक्शन, जानें डिटेल 

सीसीआरएएस ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। अगस्त में एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव होगा। चयन प्रक्रिया की घोषणा हो चुकी है। आइए जानें कैसे फॉर्म भरें?
CCRAS recruitment 2025

सेंट्रल काउन्सिल ऑफ़ रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज (CCRAS) विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी से संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। एप्लीकेशन प्रोसेस1 अगस्त से शुरू हो होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। यह शुल्क भुगतान का आखिरी मौका भी होगा।

सीसीआरएएस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 394 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप ए (रिसर्च ऑफिसर), ग्रुप बी और सी पदों पर होगी। ग्रुप सी मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 179 पद खाली है। वैकेंसी की संख्या में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है। डिटेल नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। अधिसूचना पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें।

ऐसे होगा चयन (CCRAS Recruitment 2025)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग होगी। 10वीं/12वीं पास/संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर पाएंगे। ग्रुप ए यानी और रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एग्जाम कल 70 अंक का होगा। इंटरव्यू 30 अंक का होगा।

ग्रुप बी और सी के लिए सेलेक्शन प्रोसेस अलग 

ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के आधार पर होगा। जो कुल 100 अंक की होगी। साक्षात्कार नहीं होगा। ऑनलाइन परीक्षा में 0. 25 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। हालांकि इसमें एमटीएस पदों को शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज “Recruitment Updates” सेक्शन में जाकर ग्रुप ए, बी और सी भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जानकारी सही-सही भरें। दस्तावेज, फोटो इत्यादि को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें। फीस का भुगतान करें, जिसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है। फॉर्म जमा करें। कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews