CCRUM ने निकाली 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें फीस और चयन प्रक्रिया

सीसीआरयूएम ने 170 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CCRUM Recruitment 2026

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन युनानी मेडिसिन ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती (CCRUM Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ccrum.res.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और जानकारी होनी चाहिए। इससे पहले आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 179 है। रिसर्च ऑफिसर (यूनानी) के लिए 16, रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) के लिए दो और रिसर्च ऑफिसर फिजियोलॉजी के लिए एक पद खाली हैं। असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर फार्मोकोलॉजी के लिए एक, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (बॉटनी) के लिए दो, स्टाफ नर्स के लिए 7, अकाउंट्स ऑफिसर के लिए एक, रिसर्च अस्सिटेंट (केमिस्ट्री) के लिए दो, रिसर्च अस्सिटेंट (बॉटनी) के लिए 3,  इन्वेस्टिगेटर (स्टैटिसटिक्स) के लिए 3, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट के लिए 12, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन असिस्टेंट के लिए 3, प्रूफ्रीडर के लिए एक और हिंदी असिस्टेंट के लिए दो पद खाली हैं।

ग्रुप सी में फार्मासिस्ट के लिए 6, सोशल वर्कर के लिए दो, रेडियोग्राफर के लिए एक, कंपाउंडर के लिए तीन, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए , अपर डिविजन क्लर्क के लिए 31, लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 26 ,स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 4 और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 46 पद खाली हैं।

इतनी लगेगी फीस 

ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा। ग्रुप ए के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एग्जामिनेशन फीस 1500 रुपये, ग्रुप बी के लिए 1000 रुपये और ग्रुप सी के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है। एससी/एसटी/PwBD/ महिला/एक्स सर्विसमैन को एग्जामिनेशन फीस से छूट दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। 10वीं/12वीं पास/डिप्लोमा/ग्रेजुएट/पीजी डिग्री होल्डर्स/एमडी/एमएस/बीएससी नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्मासिस्ट पदों के लिए विज्ञान के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है। सोशल वर्क में डिग्री और डिप्लोमा/ सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं। एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। कंपाउंड पदों के लिए  युनानी सिस्टम में कंपाउंड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के साथ दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है, जो पोस्ट पर निर्भर करेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

ग्रुप ए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा 70 और इंटरव्यू 30 अंक का होगा। ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा इंग्लिश और हिन्दी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews