सरकारी नौकरी 2025: कोल इंडिया लिमिटेड ने निकाली 434 पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल 

सीआईएल ने 400 पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
CIL Recruitment 2025

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 14 फरवरी 2025 तक इच्छुक और योग्य ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.coalindia.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन (CIL Recruitment 2025 Notification) देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 434 है। कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए 20, एनवायरमेंट के लिए 28, फाइनेंस के लिए 103, लीगल के लिए 18, मार्केटिंग एंड सेल्स के लिए 25, मैटेरियल मैनेजमेंट के लिए 44, पर्सनल और HR के लिए संतान 97, सिक्योरिटी के लिए 31 और कोल प्रिपरेशन के लिए 68 पद खाली हैं।

जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वालों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी, एसटी, पीडीडब्ल्यू उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा

एमबीए/पीजी डिप्लोमा/सीए/ग्रेजुएट/बीटेक/बीई योग्यता वाले उम्मीदवार मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंक के होंगे। एग्जाम की अवधि 3 घंटे होगी।  प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान दौरान 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। ट्रेडिंग समाप्त होने के बाद 60 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews