सरकारी नौकरी का शानदार मौका, CISF ने निकाली 1124 पदों पर भर्ती, 100 रुपये फीस, 4 मार्च तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

CISF ने 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल जल्द खुलेगा। एससी/एसटी/ईएसएम उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CISF Rcruitment 2025

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल (ड्राइवर कम-पंप ऑपरेटर) पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मार्च 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (CISF Recruitment 2025 Notification) देखने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1124 है। जिसमें से कांस्टेबल या ड्राइवर पदों के लिए 845 और कांस्टेबल (ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर) के लिए 279 पद खाली हैं। जनरल उम्मीदवारों के लिए कुल 460, एससी के लिए 167, एसटी के लिए 83, ओबीसी के लिए 303 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 111 पद रिजर्व किए गए हैं। एक्स सर्विसमैन  के लिए 113 पद रिजर्व किए गए हैं। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। एसटी/एससी/ईएसएम उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम  27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। पहला चरण हाइट बार टेस्ट का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। तीसरा चरण लिखित परीक्षा का होगा वहीं अंतिम चरण मेडिकल  परीक्षा का होगा।  नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें पे कमीशन लेवल 3 के तहत 27,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews