
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 30 जनवरी को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.ac.in/ पर जाकर एग्जाम शेड्यूल (CSIR UGC NET Schedule) डाउनलोड कर सकते हैं।
जूनियर रिसर्च फैलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए परीक्षा की शुरुआत 28 फरवरी 2025 से होगी। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT) में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।
2 मार्च तक चलेगी परीक्षा
28 फरवरी और 1 मार्च को दो शिफ्टों में सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। 3 मार्च को फिजिकल साइंस विषय के लिए सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी, जो 9 सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी।
ये रहा पूरा शेड्यूल
- 28 फरवरी 2025, सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक- गणितीय विज्ञान और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और गृह विज्ञान
- 28 फरवरी, दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक- रासायनिक विज्ञान
- 1 मार्च सुबह 9 बजे से 12 बजे तक- जीवन विज्ञान
- 1 मार्च 2025 सुबह दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक -जीव विज्ञान
- 2 मार्च 2025 सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक- भौतिक विज्ञान।
उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क गठित
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। परीक्षा से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। 011-4075-9000 या 011-6922-7700 पर कॉल भी कर सकते हैं।

