युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने निकाली 105 पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन   

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने 105 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी।
CGPSC Recruitment 2026

CSPGCL Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 105 है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2024 तक ऑफलाइन फॉर्म भरके सही पते पर भेज सकते हैं।

स्नातक अप्रेंटिस के लिए 65, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 55 और स्नातक अप्रेंटिस (सामान्य संकाय) के लिए 20 पद खाली हैं। कैंडीडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता (CSPGCL Apprentice Vacancy Eligibility)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्नातक अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग/तकनीकी कोर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कैंडीडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वहीं किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार स्नातक (सामान्य संकाय) अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

डिप्लोमा या स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्ट तैयारी की जाएगी। चयनित कैंडीडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन (How to apply?)

उम्मीदवारों को NATS के वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 16 डिजिट नंबर को आवेदन पत्र पर भरें। आवेदन पत्र के साथ 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ 10 अक्टूबर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक “कार्यालय- मुख्य अभियता (प्रशिक्षण), विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा पूर्व, जिला कोरबा (छ.ग), 495677” है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews