Delhi High Court Recruitment: छूट ना जाए हाई कोर्ट में नौकरी करने का अवसर, जाने कैसे करें आवेदन..

government job recruitment government job 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में हायर ज्यूडिशल सर्विस के पद पर वैकेंसी के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। कुल वैकेंसी यों की संख्या 45 है। आवेदन 24 फरवरी से ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2022 तक है। बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत की नागरिकता होना अनिवार्य होगा, इसी के साथ उनके पास एडवोकेट के अभ्यास में 7 साल का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी होगा।

यह भी पढ़े… MP Board Exam: स्कूल शिक्षा विभाग ने की जरूरी घोषणा, जाने कब से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा  न्यूनतम 35 साल है और अधिकतम 45 साल है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपए का एप्लीकेशन फीस का  भुगतान करना होगा, तो वही आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल ₹200 का भुगतान करना होगा। योग्य उम्मीदवारों को  दिल्ली हायर ज्यूडिशल सर्विस प्रिलिमनरी एग्जाम में बैठना होगा, जिसके बाद ही वह मेंस परीक्षा में बैठ पाएंगे।

मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को एक viva -voce के लिए बुलाया जाएगा। Preliminary exam  20 मार्च, 2022 को आयोजित किया जाएगा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या फिर ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यहाँ ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखे:Delhi-Higher-Judicial-Service-Exam-2022-Notification
ऑफिशियल वेबसाईट: http://www. delhihighcourt.nic.in.

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews