Sarkari Naukari: दिल्ली जल बोर्ड में निकली बंपर भर्ती, 760 पद रिक्त, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, नोटिफिकेशन जारी

delhi jal board recruitment

Sarkari Naukari: दिल्ली जल बोर्ड में जूनियर असिस्टेंट के पद पर बंपर भर्ती (Delhi Jal Board Recruitment 2024 ) निकली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या 760 है। एप्लीकेशन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवार http://udd.delhi.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उनकी इंग्लिश टायपिंग स्पीड 35 wpm और हीनफी टायपिंग स्पीड 30 wpm होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। सिलेक्शन प्रोसेस की डीटेल जल्द ही जारी होगी। सीधा भर्ती के तहत 85% पद भरे जाएंगे। बाकी 10% पद ग्रुप-सी स्टाफ के लिए हैं। नियुक्ति के बाद पे लेवल 2 के तहत 19,000 रुपए से लेकर 63 हजार रुपए वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले http://udd.delhi.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment Section में जाकर जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फ़ॉर्म को सही-सही भरें।
  • फोटो, फिंगरप्रिन्ट और जरूरी दस्तावेजों को निर्देशानुसार अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फ़ॉर्म को जमा करें और भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews