DPCC Recruitment 2023: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee Vacancy) ने युवाओं को नौकरी के लिए आमंत्रित किया है। ग्रुप ए के असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) के पद पर भर्ती निकली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीद पर नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिन के भीतर यानि 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या
रिक्त पदों की संख्या कुल 38 है। जनरल के लिए 18, ओबीसी के लिए 10, एससी के लिए पांच, एसटी के लिए दो और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए तीन पद रिक्त हैं।
ये भी पढ़ें
1RRB ALP से लेकर SSC JE तक नवंबर 2026 में आयोजित होंगी ये 10 बड़ी परीक्षाएं, नोट कर लें तारीख, देखें लिस्ट
2India Post Recruitment: स्टाफ कार ड्राइवर की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, सैलरी 63200 तक, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स
3ONGC ने निकाली 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन
43 नवंबर से RRB ALP सीबीटी-1, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, मॉक टेस्ट सुविधा भी शुरू
पात्रता
इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही निर्धारित क्षेत्र में 2 वर्षों का अनुभव भी अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है हालांकि सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट भी प्रदान की जाएगी। नोटिफिकेशन में यह साफ स्पष्ट कर दिया गया है कि यूपीएससी के इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2022 के उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में आयोजित हो रही है। तय की गई तारीख पर सही पते “प्रशासनिक शाखा, डीपीसीसी, 5वीं मंजिल, कश्मीरी गेट, आईएसबीटी बिल्डिंग, दिल्ली – 110006″ पर आवेदन पत्र को भेजना अनिवार्य होगा। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट ” https://www.dpcc.delhigovt.nic.in” पर आवेदन पत्र (Application Form Link) उपलब्ध है। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखे की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )
