DRDO Recruitment 2022 : अप्रेंटिस के लिए वैकेंसी, ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

DRDO Recruitment 2022 : अप्रेंटिस के लिए वैकेंसी, ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  डिफेन्स रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में यदि आप नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत उपयोगी है। DRDO ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये हैं।  ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस की भर्ती DRDO की डिफेन्स फूड रिसर्च लेबोरेटरी (DFRL) में होगी।

DRDO ने अप्रेंटिस की 17 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिनमें से 8 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए हैं जबकि 9 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए हैं। DRDO ने इन पदों की विस्तृत जानकारी rac.gov.in पर उपलब्ध कराई है।  इच्छुक उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Astrology : राशि के अनुसार जाने आपकी सबसे हानिकारक आदतें, जल्द बदल लें वरना होगा नुकसान

अप्रेंटिस पदों के लिए अलग अलग ट्रेड में भर्ती निकाली गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के आवेदक के पास सम्बंधित ट्रेड में बीटेक की डिग्री होनी चाहिए इसी तरह डिप्लोमा अप्रेंटिस के आवेदक के पास सम्बंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, जानिए क्या होगा खाताधारकों के पैसे का?

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 03 मार्च 2022 है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए चयनित आवेदक को 9,000 रुपये महीना स्टाइपेंड दिया जायेगा जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8,000 रुपये महीना स्टाइपेंड  दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें – पर्दे की जरूरत उन्हें होती है, जिनकी तरफ कोई कुदृष्टि रखता है, और हिन्दू कुदृष्टि नहीं रखते:- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

03 मार्च 2022 तक पहुंचे आवेदकों के आवेदन पत्रों की जाँच के बाद उनकी डिग्री/डिप्लोमा में मिले मार्क्स के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा और फिर चयनित आवेदक को एक साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews