युवाओं के लिए सुनहरा मौका, DRDO ने निकाली 200 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

डीआरडीओ ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग हैं।
epfo Recruitment 2024

DRDO Recruitment 2024:  डीआरडीओ ने ग्रेजुएट टेक्निशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

रिक्त पदों की संख्या कुल 200 है। जिसमें से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 120, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 40 और ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए 40 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए  योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (DRDO Apprentices Vacancy)

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में BE/ B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा योग्यता होना जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित क्षेत्र में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र  21 अगस्त 2024 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। 2022, 2023 और 2024 में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस में 60% अंकों के साथ पास उम्मीदवार की आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) 

आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों या इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके ईमेल के जरिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन (How to apply?)

ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए http://www.apprenticeshipindia.org/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews