DRDO Recruitment: डीआरडीओ ने निकाली कई पदों पर भर्ती, B.Tech और B.E पास करें अप्लाई, जान लें वेतन और पात्रता 

डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती निकाली है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
drdo recruitment 2026

DRDO Recruitment: सीवीआरडीई, डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो के कई पदों पर भर्ती निकली है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 13,  इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए 9, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए 4  और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए दो पद खाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑफलाइन मोड में होगा।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटेक/B.E फर्स्ट डिवीजन की डिग्री GATE स्कोर के साथ होना अनिवार्य है। इसके अलावा M.Tech/M.E पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews