ईस्टर्न कोल फील्ड में निकली बम्पर भर्ती, 244 पद हैं रिक्त, 23 नवंबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

UPSC Recruitment

Eastern Coalfield Recruitment 2023: ईस्टर्न कोलफील्ड ने 244 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन (ECL vacancy 2023) जारी किया है। सिक्योरिटी गार्ड के पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 190 पद रिक्त हैं। 18 पद एसटी और 36 पद एससी के लिए रिजर्व हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार सही पते पर एप्लीकेशन फ़ॉर्म भेज भेज सकते हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

सातवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडीडेट्स के पास कुछ शारीरिक मानक की योग्यता भी होनी चाहिए। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों की हाइट 5.5 इंच होनी चाहिए। एससी/एसटी के लिए 5.3 इंच लंबाई को निर्धारित किया गया है। आयु को  लेकर कोई भी सीमा तय नहीं है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link)

भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

चयनित उम्मीदवाररों की नियुक्ति ईस्टर्न कोल फील्ड के मुगमा क्षेत्र में होगी। चयनित उम्मीदवारों को 30 दिनों के भीतर मुगमा क्षेत्र में रिपोर्ट करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी भर्ती कैन्सल कर दी जाएगी। अधिसूचना में आवेदन का फॉर्मैट दिया गया है। एप्लीकेशन फ़ॉर्म में सभी जानकारी को सही से दर्ज करके 23 नवंबर तक भेजना जरूरी है। इसके बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews