Government Job: भारतीय डाक में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 38926, जाने पात्रता और सैलरी 

सरकारी नौकरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Government Job 2022:- हाल ही में पोस्ट ऑफिस ऑफ इंडिया (post office of India) ने ग्रामीण डाक सेवा के लिए (India Post GDS Recruitment 2022) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए है। कुल वैकेंसी की संख्या 38926 है। उम्मीदवार 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ब्रांच पोस्टमास्टर, अससिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवा के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। यह भर्ती भारत के 35 राज्यों के लिए हैं।

आयु सीमा, योग्यता और पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 साल है और 18 साल से कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे। तो वहीं ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा, साथ ही इंग्लिश और गणित में पास होने की जरूरत भी होगी।

यह भी पढ़े…  भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, गाने की धुन पर थिरकने के लिए हो जाएंगे आप मजबूर 

सैलरी और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अलग-अलग पद के हिसाब से तैयार किए गए लिस्ट से आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। ब्रांच पोस्टमास्टर के पद नियुक्त होने उम्मीदवारों को 12000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी, तो वहीं अससिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवा पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 10000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

आवेदन

उम्मीदवार 5 जून 2022 तक ऑफिशियल वेबसाईट https://indiapostgdsonline.gov.in./ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews