Government Job: बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी का मौका, कुल वैकेंसी 303, जल्द होंगे आवेदन शुरू

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बोर्ड रोड विंग्स, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (Board Road Organisation) ने हाल ही में भर्ती (BRO GREF Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी रोजगार समाचार में जारी किए हैं, जिसके मुताबिक मल्टी स्किल्ड वर्कर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जल्द ही बोर्ड रोड ऑर्गनाइजेशन के ऑफिशियल वेबसाईट पर भर्ती के नोटिफिकेशन अपडेट किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वो ऑफिशियल वेबसाईट http://www.bro.gov.in/ पर विज़िट करते रहें।

यह भी पढ़े… MPPEB : उम्मीदवारों को झटका, 3435 पदों पर होनी थी भर्ती, ग्रुप-3 आवेदन प्रक्रिया स्थगित, सूचना जारी

बता दें आवेदन करने के लिए केवल पुरुष उम्मीदवारों (Male candidates) को ही आमंत्रित किया गया है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द ही विभाग करने वाला है। आरक्षण केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आरक्षण भी दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कुल वैकेंसी की संख्या 303 है, जिसमें से 147 वैकेंसी राजमिस्त्री और 155 वैकेंसी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर है। अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट http://www.bro.gov.in/ पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews