12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के 540 पदों पर निकली भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन

NHPC Recruitment

Government Jobs:  कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard Recruitment) के पदों भर्ती निकाली है। 540 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2023 तक ऑफ़िशिय वेवसाइट aranya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस संबंध में विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

पात्रता, चयन प्रक्रिया और सैलरी

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और बोर्ड से 12वीं पास, आईटीआई और पीयूसी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट भी मिलेगी। कोई भी भारतीय नागरिक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है। अनुभव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 23, 5000 रुपये से लेकर 46,650 रुपये की सैलरी मिलेगी। (Official Notification Link )

आवेदन प्रक्रिया

एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। जनरल कैटेगरी IIA/IIB/IIIB उपुरुष म्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। वहीं SC/ST कैटेगरी 1 पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये और महिला कैडिडेट्स के लिए 50 रुपये हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aranya.gov.in पर जाएं।
  • अब “Recruitment” बटन पर क्लिक करें।
  • “Apply” टैब पर क्लिक करें।
  • दिशानिर्देश को पढ़ें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • फॉर्म सबमिट करते ही एक यूनिक नंबर बनेगा।
  • शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सेव करके रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews