सरकारी नौकरी: GSSSB ने निकाली 138 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर तक करें आवेदन 

जीएसएसएसबी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाला है। महिलाओं के लिए 43 पद रिजर्व किए गए गए हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GSSSB Recruitment 2025

गुजरात सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने फायरमैन कम ड्राइवर (क्लास 3) पदों पर भर्ती (GSSSB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ या https://gsssb.gujarat.gov.in/ पर जाकर 23 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर पाएंगे। अधिसूचना में सारी जानकारी डिटेल में दी गई है, जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 138 है। जिसमें से महिलाओं के लिए 43 पद रिजर्व किए गए हैं। वैकेंसी को कैटिगरी वाइज बांटा गया है। जनरल कैटेगरी के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 13 एसईबीसी के लिए 37, एससी के लिए 9 और एसटी के लिए 20 पद खाली हैं।

फॉर्म भरने के लिए अनारक्षित कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।  एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 400 रुपये है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 है। 

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र दो भागों में बंटा होगा। प्रश्नों की संख्या 210 होगी।  पार्ट ए में 60 और पार्ट-बी में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। नियुक्ति के पहले 3 सालों तक हर महीने 26,000 रुपये वेतन मिलेगा। 5 साल के बाद 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से हायर सेकेंडरी एजुकेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। यानी 12वीं पास उम्मीदवार पर भर सकते हैं। इसके अलावा फायरमैन कोर्स और एचएनबी ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष आयुसीमा निर्धारित की गई है।

ऐसे भरें फॉर्म

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन सेक्शन में जाकर भर्ती के ऑप्शन को क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। फिर आवेदन पत्र भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें। इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews