HAL ने निकाली 627 पदों पर भर्ती, 4 सितंबर तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

एचएएल ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
HAL Recruitment 2026

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एयरक्राफ्ट डिवीजन, नासिक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (HAL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन NATS/NAPS पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का फीस नहीं लगेगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 627 है। 2 वर्षीय आईटीआई ट्रेड के लिए 255, 1 वर्षीय आईटीआई ट्रेड के लिए 355, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 133, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 61 और नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 272 पद खाली हैं। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की अवधि एक साल है।

आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को एनएपीएस पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं ग्रेजुएट/डिप्लोमा/नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर पंजीकरण करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है। नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट पदों के लिए तीन या चार वर्षीय  ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का डिग्री या डिप्लोमा 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में पास करना अनिवार्य है।

सेलेक्शन प्रोसेस जानें 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आईटीआई उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट में 70% वैटेज 10 कक्षा दसवीं और 30% वैटेज आईटीआई अंको को दिया जाएगा। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/नॉन टेक्निकल ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  कोई इंटरव्यू का आयोजन भी नहीं होगा।

कितना होगा वेतन?

इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 10,900 रुपये स्टाइपेंड हर महीने मिलेगा। 2 वर्षीय आईटीआई अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 11, 040 रुपये और 1 वर्षीय आईटीआई अप्रेंटिस पर नियुक्ति के बाद 10,560 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews