HPRCA ने निकाली 331 पदों पर भर्ती, 4 अप्रैल तक करें आवेदन, ऐसे होगा चयन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव हो होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Indian Army Recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पंचायत सचिव समेत कई पदों पर भर्ती (HPRCA Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 331 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिपार्टमेंट और पदों के हिसाब से बांटा गया है। जिला पंचायत के लिए 119, मेडिकल सोशल वर्कर के लिए दो, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर के लिए 5 ,ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के लिए 176, रेडियोग्राफर के लिए 10, फार्मासिस्ट या फार्मेसी ऑफिसर के लिए चार, स्पीच थैरेपिस्ट के लिए तीन, सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 10, ऑडियो मैट्रिक टेक्नीशियन के लिए एक और लिथो आर्टिस्ट के लिए एक पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में 12वीं पास/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।पंचायत सेक्रेटरी पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंग्लिश में कम्यूटर टाइपिंग स्पीड 30 डब्ल्यूपीएम या हिंदी में 25 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 50% अंक होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रेनिंग कोर्स भी होना चाहिए।  हिमाचल प्रदेश पैरामेडिकल काउंसलिंग से पंजीकरण होना भी अनिवार्य है। अन्य पदों की योग्यता के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। 

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, टायपिंग/ स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। इसकी अवधि 1 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। अगला चरण स्किल टेस्ट/टायपिंग टेस्ट का होगा। अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews