HPSCB ने निकाली 91 पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन

एचपीएससीबी ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने जूनियर क्लर्क पदों पर भर्ती (HPSCB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 29 मई 2026 तक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.hpscb.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल कल 91 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। PACS कोटा के लिए 74 और OCS कोटा के लिए 17 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।  हिमाचल प्रदेश के ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनका हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी स्कूल या संस्थान से दसवीं और 12वीं पास होना भी जरूरी। संबंधित क्षेत्र में 3-5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। जन्मतिथि 2 जनवरी 1981 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा कल 150 अंकों की होगी। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि भी 150 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल पांच विषय शामिल होंगे- रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट और हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव सोसायटी नियम।

प्रत्येक विषय में प्रश्नों की संख्या 30 होगी। परीक्षा का आयोजन  आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 5 से 6 सप्ताह के बाद होगा। 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं परिणाम परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद घोषित होंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को न्यूनतम लेवल-2 के तहत हर महीने 19,000 रुपये न्यूनतम वेतन मिलेगा। इसके अलावा अतिरिक्त भत्ता का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews