HURL Recruitment: निकली कई पदों पर भर्ती, कुल वैकेंसी 179, जाने डीटेल 

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड ने भर्ती (HURL Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 11 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 179 है। चीफ मैनेजर की पोस्ट पर 14, मैनेजर की पोस्ट पर 36, असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर 57, ऑफिसर के पोस्ट पर 29, इंजीनियर के पोस्ट पर 42 और कंपनी सेक्रेटरी के पोस्ट पर एक वैकेंसी है।

पात्रता और आयु सीमा

अलग-अलग पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं। चीफ मैनेजर के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम (Maximum) निर्धारित आयु सीमा 45 साल, मैनेजर की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए 40 साल, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए 35 साल, इंजीनियर की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए 30 साल और कंपनी सेक्रेटरी के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए 45 साल है।

यह भी पढ़े … आ गई Amazon Prime Video की नई सुविधा, अब किराए पर फिल्में देख पाएंगे भारतीय यूजर्स, जाने डीटेल    

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और एक इंटरव्यू के बाद किया जाएगा और उनकी नियुक्ति उनके अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू के बाद की जाएगी। इंटरव्यू का आयोजन ऑनलाइन मोड में हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर विज़िट कर सकते हैं।

लिंक

https://hurl.onlineexamsoftware.in/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews