सरकारी नौकरी 2025: खुफिया विभाग ने निकाली 349 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक भरें फॉर्म 

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लीकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
IB Recruitment 2025

खुफिया विभाग यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इंटेलिजेंस ऑफीसर ग्रेड-2 पदों पर भर्ती (IB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त यानी आज से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mha.gov.in/ या http://www.ncs.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को आईबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें योग्यता, आयु सीमा और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 394 है। जिसमें से जनरल के लिए 197, ईडब्ल्यूएस के लिए 32, ओबीसी के लिए 117, एससी के लिए 60 और एसटी के लिए 28 पद रिजर्व किए गए हैं। जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है। बाकी सभी उम्मीदवारों को केवल 550 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है एप्लीकेशन फॉर्म?

एजुकेशन:- इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ कंप्यूटर एप्लीकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/ फिजिक्स और गणित में बीएससी डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी फॉर्म भर सकते हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु सीमा:- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। एसटी/एसटी को 5 साल और ओबीसी कैंडीडेट्स को 3 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

कैसे होगा सेलेक्शन और कितना रहेगा वेतन?

सेलेक्शन प्रोसेस:- चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू। तीनों में सफल होना अनिवार्य होगा। टियर- 1 में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंक का होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। दूसरा चरण स्किल टेस्ट का होगा, जो 30 अंक का होगा। अंतिम चरण इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट का होगा, जिसके लिए 20 अंक मिलेंगे।  आवेदन के दौरान उम्मीदवार पांच शहरों का विकल्प एग्जाम सिटी के तौर पर चुन सकते हैं। देशभर के कुल 147 शहरों में परीक्षा आयोजित होने वाली है।

सैलरी:– नियुक्ति के बाद लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81, 100 रूपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews