सरकारी नौकरी 2025: खुफिया विभाग में निकली 4987 पदों पर भर्ती, 10वीं पास 17 अगस्त तक करें आवेदन 

खुफिया विभाग में 4500 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। एप्लीकेशन पोर्टल जल्द खुलेगा। आइए जानें कौन फॉर्म भर सकता है और कितना वेतन मिलेगा?
IB Recruitment 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी अस्सिटेंट/एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन (IB Recruitment 2025 Notification) जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.mha.gov.iin/ या एनसीएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरके जमा कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2025 है। आवेदन से पहले सभी कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

सिक्योरिटी अस्सिटेंट या एग्जीक्यूटिव के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 4987 है। जनरल के लिए 2471, ओबीसी एनसीएल के लिए 1015, एससी के लिए 574, एसटी के लिए 426 और ईडब्ल्यूएस के लिए 501 पद खाली हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट को 650 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 550 रुपये है।

इतना मिलेगा वेतन 

नियुक्ति के बाद 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा इसके अलावा 20% तक स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस मिलेगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति छुट्टी के दिन भी काम करता है तो उसे कैश कंपनसेशन दिया जाएगा, इसके लिए मैक्सिमम लिमिट 30 दिन प्रतिवर्ष है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन टियर-1, टियर-2 एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहले चरण में सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। राइटिंग एबिलिटी और लोकल लैंग्वेज के लिए डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का आयोजन दूसरे चरण में होगा। वहीं टियर- 3 इंटरव्यू का होगा। सभी चरणों में उम्मीदवारों का सफल होना जरूरी होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

शैक्षणिक योग्यता:– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित राज्य का डोमिसाइल भी होना चाहिए। क्षेत्रीय भाषा या बोली का ज्ञान भी होना जरूरी है।

एज लिमिट:- निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों 10 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews