IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, मार्किंग स्कीम और पैटर्न भी जान लें

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 22 और 23 अगस्त को परीक्षा आयोजित होगी। 
IBPS PO Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर या मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा (IBPS PO Exam 2026) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

प्रवेश पत्र 23 अगस्त 2026 तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा पैटर्न मार्किंग स्कीम को लेकर भी इंफॉर्मेशन हैंडआउट जारी किया गया है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का नाम पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले इसका सत्यापन किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की किए गए प्रवेश पत्र का A4 साइज प्रिंटआउट ही मान्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. होम पेज पर CRP PO/MT XIV ऑनलाइन प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें। 
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा की तारीख, मार्किंग स्कीम और पैटर्न 

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। साक्षात्कार की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। प्रारंभिक परीक्षा कुल100 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में विभाजित होगा- इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी।

प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा। इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर केवल 30 अंक का होगा, प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक मिलेंगे। क्वांटिटी एप्टिट्यूड में 35 प्रश्न पूछे जाएंगे, अधिकतम अंक 30 होंगे। जबकि रीजनिंग एबिलिटी में भी प्रश्नों की संख्या 35 होगी और अधिकतम अंक 40 होंगे। दोनों सेक्शन में प्रश्न इंग्लिश और हिंदी  में उपलब्ध होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews