जारी हुआ IBPS RRB क्लर्क और PO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
IBPS RRB 2024

IBPS RRB 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क, पीओ, स्केल-2 और स्केल-3 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। 31 जनवरी 2025 तक रिजल्ट उपलब्ध होंगे। डेडलाइन खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। ऑफिसर स्केल-2 (जीबीओ और स्पेशलिस्ट ऑफिसर) और ऑफिसर स्केल-3 ऑनलाइन सिंगल परीक्षा और इंटरव्यू का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऑफिसर स्केल-1 मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का प्रोविजनल अलॉटमेंट जारी हो चुका है। स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (IBPS RRB Final Result) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in  पर जाएं।
  • होम पेज “CRP RRB-XIII” रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ अपने जिस पद के लिए आवेदन किया था उसके रिजल्ट लिंक पट क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखेगा। इस अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या (IBPS RRB Recruitment 2024)

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ था। प्रारंभिक परीक्षा 10, 17 और 18 अगस्त और 27 सितंबर को आयोजित की गई थी। रिक्त पदों की संख्या कुल 5800 है। ऑफिसर स्केल-1 यानि पीओ के लिए कुल 3583 पद रिक्त हैं। ऑफिसर स्केल-2 जीबीओ के लिए 501 और एसओ के लिए 296 पद खाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews