ICAI CA Inter परीक्षा कल से शुरू, यहां देखें जरूरी एग्जाम गाइडलाइंस

ICAI CA Inter की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले जरूरी गाइडलाइंस चेक करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की गलती न हो।
CA

ICAI CA Inter: इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 12 सितंबर और 13 सितंबर से शुरू होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना हॉल टिकट डाउनलोड नहीं किया है। वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगी जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को होगी। वहीं, CA फाउंडेशन की परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को होने जा रही है। अगर परीक्षा के समय की बात करें तो सभी परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 5 तक आयोजित की जाएगी।

ICAI CA Inter exams का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर या फिर मोबाइल फोन में किसी भी वेब ब्राउज़र में ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org खोलें।

2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको विभिन्न लिंक मिलेगी। इनमें से CA इंटर/ CA फाउंडेशन सितंबर एडमिट कार्ड या इसी तरह का कोई लिंक ढूंढे।

3. जब आपको एडमिट कार्ड मिल जाए तब उस पर क्लिक करें।

4. अब आप देखेंगे कि एक नया पेज खुल चुका है। उस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा अपनी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. जब आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपके एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। अब इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट निकलवाकर रखें।

क्या है ICAI CA एग्जाम की गाइडलाइन

1. ICAI की का सितंबर 2024 की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। देरी से पहुंचने पर एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

2. एग्जाम सेंटर में एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो, पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या फिर पैन कार्ड लाना अनिवार्य है।

3. एग्जाम में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस आदि ले जाना सख्त मना है। एग्जाम में केवल पेन, पेंसिल, रबर पानी की बोतल अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews