IDBI Bank Recruitment 2022 : 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IDBI Bank Recruitment 2022 : 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IDBI यानि इंडस्ट्रियल डवलपमेंट बैंक ऑफ इण्डिया (IDBI Bank Recruitment 2022)  ने बड़ी संख्या में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  इस नोटिफिकेशन के माध्यम  से IDBI एक्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के 1544 पदों पर भर्ती करेगा।

IDBI बैंक ने इन पदों पर भर्ती के लिए जुलाई महीने में एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा, परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी idbibank.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन 03 जून 2022 से शुरू होंगे। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती अखिल भारतीय स्तर पर होगी।

ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 6 जुलाई को पहले चरण का मतदान, 318 नगरीय निकाय में 2 चरणों में होंगे चुनाव, जाने अपडेट

महत्वपूर्ण तारीखें 

IDBI ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 03 जून 2022
IDBI ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख –  17 जून 2022
IDBI  परीक्षा की तारीख –  09 जुलाई 2022

ये भी पढ़ें – राज्य सभा चुनावों के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पदों की संख्या का विवरण 

एक्जीक्यूटिव – 1044 (अनारक्षित – 418, SC – 175, ST – 79, EWS – 104, PH – 41)
असिस्टेंट मैनेजर – 500 (अनारक्षित – 200, SC – 121, ST – 28, OBC – 101, EWS – 50, PH – 20)

ये भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहाँ 1500 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 जून से पहले करें आवेदन

निर्धारित योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन अथवा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

निर्धारित फ़ीस 

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 1000 रुपये का भुगतान भी करना होगा।  SC,ST और PH  उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए तय की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews