IDBI बैंक ने निकाली 119 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक भरें फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया

आईडीबीआई बैंक ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IDBI Bank Recruitment 2025

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती (IDBI Bank Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल सोमवार से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2025 है।

रिक्त पदों की संख्या 119 है। जिसमें से डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 8, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 42 और मैनेजर के लिए 69 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 1050 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। भर्ती अभियान के संबंध में आईडीबीआई बैंक में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसे पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है। इसमें पात्रता चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। बीटेक/बीई/ एमएससी/ एमसीए/ग्रेजुएट/एलएलबी/पोस्ट ग्रेजुएट/सीए डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए 4 से 10 साल का अनुभव भी होना चाहिए। डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड डी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। मैनेजर ग्रेड बी के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 वर्ष और एक्स सर्विसमैन और पीडब्ल्यूडी को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभ प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग और ग्रुप डिस्कशन/ पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रिलिमनरी स्क्रीनिंग में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु और वर्किंग एक्सपीरियंस को देखा जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। फिर पर्सनल इंटरव्यू/ ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। ईमेल/एसएमएस/कॉल लेटर/ बैंक के वेबसाइट पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की जानकारी उपलब्ध होगी।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews