उम्मीदवार ध्यान दें, SSC CHSL भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, वैकेंसी घटी, 8 फरवरी तक पूरा करें ये काम

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फाइनल वैकेंसी की लिस्ट भी आ चुकी है। आइए जानें अब कितने पदों पर भर्ती होगी?
ssc chsl 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (SSC CHSL 2024) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने को कहा है। इसके अलावा आयोग ने एसएससी सीएचएसएल फाइनल वैकेंसी की घोषणा भी कर दी है।

एसएससी सीएचएसएल टायर 1 परीक्षा का आयोजन एक जुलाई 2024 से लेकर 11 जुलाई 2024 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया गया था। इसके परिणाम 6 सितंबर 2024 को जारी हुए थे। टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 को किया गया था। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों को ऑप्शन-कम-प्रीफ्रेंस जमा करना होगा।

वैकेंसी की संख्या घटी 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में एसएससी सीएचएसएल भर्ती अभियान के लिये फाइनल वैकेंसी का ऐलान कर दिया है। देशभर के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में कुल 3437 पदों पर भर्ती होगी। इससे पहले 3712 पदों पर भर्ती होने वाली थी।

8 फरवरी तक जमा करें विकल्प-सह-वरीयता

उम्मीदवारों के लिए ऑप्शन-कम-प्रीफ्रेंस जमा करना बहुत जरूरी होता है। उम्मीदवार लॉग इन मॉड्यूल में जाकर यह काम कर सकते हैं। विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की प्रक्रिया 4 फरवरी 2025 से लेकर 8 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी पर कंफर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा।  इसके आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल

  • विकल्प-सह-वरीयता अंतिम रूप से जमा करने के बाद इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  • यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर विकल्प-सह-वरीयता जमा करने में विफल होता है तो उसे दूसरा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। न ही अंतिम मेरिट लिस्ट या अंतिम चयन में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
  • आयोग ने पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे उन्हीं पदों के लिए वरीयता जमा करें, जो उनकी विकलांगता के लिए उपयुक्त माने गए हैं। पदों का आवंटन परीक्षा की अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार पदों की योग्यता से वरीयता के आधार पर किया जाएगा। यदि उम्मीदवार किसी ऐसे पद के लिए वरीयता जमा करते हैं जो उनकी विकलांगता के लिए उपयुक्त नहीं है तो उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
  • वरीयता फॉर्म जमा करने से पहले यह सुनिश्चित करें की अपेक्षित पद को शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं। यदि कोई उम्मीदवार किसी पद के लिए चयनित हो जाता है और बाद में पाया जाता है कि वह अपेक्षित शारीरिक या चिकित्सा मानकों को पूरा नहीं करता है तो उसकी उम्मीदवार रद्द हो सकती है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews