आयकर विभाग ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 56 पद रिक्त, 81,100 रुपये तक वेतन, 5 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

आयकर विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। 10-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। एप्लीकेशन पोर्टल खुल चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Income Tax Department Recruitment 2025

आयकर विभाग ने स्पोर्ट्स पर्सन के लिए स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती (Income Tax Department Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  5 अप्रैल 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट  http://www.incometaxhyderabad.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 56 है। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए दो,  टैक्स असिस्टेंट के लिए 28 और मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए 26 पद खाली हैं। अधिसूचना जारी हो चुकी है, उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले इस सलाह दी जाती है।

वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी स्विमिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल बॉडी बिल्डिंग, कैरम, फुटबॉल हॉकी, स्क्वैश टेनिस, टेनिस समेत 17 स्पोर्ट्स के उम्मीदवार के  आवेदन के पात्र हैं। पुरुषों के लिए 41 और महिलाओं के लिए 15 पद रिजर्व किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई।

कौन भर सकता है फॉर्म?

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। टैक्स असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट होना जरूरी है। मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए दसवीं पास उम्मीद द्वारा आवेदन कर सकते हैं।  स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और टैक्स असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकम 27 वर्ष है। एमटीएस के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

आवेदन स्वीकार होने के बाद स्किल टेस्ट/डेटा एंट्री स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। फिर दस्तावेज सत्यापन होगा। नियुक्ति से पहले  मेडिकल फिटनेस की जांच की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और टैक्स असिस्टेंट पद पर नियुक्ति के बाद 25500 से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा। मल्टीटास्किंग स्टाफ पद पर नियुक्ति के बाद 18000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews