इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में इन पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 30 हजार पार, 5 अप्रैल से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

jobs

IPPB Recruitment 2024 : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एग्जीक्यूटिव के 47 पदों पर भर्ती निकाली है।  एप्लीकेशन प्रोसेस  15 मार्च से शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 5 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

India Post Payment Bank Recruitment 2024

कुल पद – 47 पद

पदों का विवरण-

  • 21 पोस्ट अनारक्षित श्रेणी।
  • 4 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी ।
  • 12 पद ओबीसी श्रेणी
  • 7 पद एससी श्रेणी।
  • 3 खाली पद एसटी श्रेणी के लिए हैं।

आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जााएगी।

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री। मार्केटिंग या सेल्स से एमबीए करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क- अभ्यर्थियों को एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

वेतनमान-चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया- चयन स्नातक/समूह चर्चा/व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर विकल्प है उस पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करके आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन प्रपत्र जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

https://www.ippbonline.com/documents/31498/132994/1710478221579.pdf

https://www.ippbonline.com/web/ippb/current-openings

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews