India Post Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

india-post-recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  यदि आप केंद्र सरकार की नौकरी करना चाहते हैं और भारतीय डाक विभाग (India Post Recruitment) आपकी पसंद है तो ये खबर आपके लिए है।  भारतीय डाक विभाग ने महाराष्ट्र सर्किल के लिए 257 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर है। जिन पदों पर भर्ती निकली है उसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है।  ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है।

भारतीय डाक विभाग ने महाराष्ट्र सर्किल के लिए 257 पदों के लिए भर्ती निकाली है इसमें पोस्टमैन के लिए 113,  पोस्टल असिस्टेंट के लिए 93, शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए 9 और एमटीएस के लिए 42 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए भारतीय डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट dopsportsrecruitment.in पर जाकर आवेदन किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – इन कर्मचारियों को 12% ज्यादा मिलेगा DA, वित्त विभाग का दिवाली से पहले बड़ा फैसला

भारतीय डाक विभाग ने इन पदों की भर्ती के लिए 28 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर है।

ये भी पढ़ें – 150 साल पहले चोरी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति भारत पहुंची, 15 को काशी में होगी स्थापना

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए शैक्षिणिक योग्यता 12 पास निर्धारित की गई है। वहीं पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए पे स्केल 25,500 – 81,100 है जबकि पोस्टमैन के लिए 27,000 – 69,000 पे स्केल है।  योग्य आवेदक भर्ती डाक विभाग की अधिकृत वेबसाइट  dopsportsrecruitment.in   जाकर नियम शर्तें सहित सभी बातों को अच्छे से पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली से एक दिन पहले चांदी में भारी गिरावट, सोना महंगा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews