Railway Recruitment 2025: रेलवे में निकली है 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 1 अप्रैल से पहले करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों के पास न्यूनतम आयु सीमा 15 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 24 साल होनी चाहिए। 25 मार्च 2025 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।
Railway Recruitment 2026

Indian Railway Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल में 800 से ज्यादा अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2025 है, ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, पेंटर, प्लंबर, मैकेनिक, वर्कर, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, और वायरमैन जैसे विभिन्न ट्रेड के लिए किया जायेगा।इसके अलावा रेलवे व्हील फैक्ट्री येलहनका ने भी इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, CNC प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और फिट्टर के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी डेट 1 अप्रैल 2025 है।

Indian Railway Recruitment (SECR)

कुल पद: 835

वैकेंसी डिटेल्स

  • कारपेंटर पद 38
  • इलेक्ट्रिशियन पद 182
  • इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिक पद 5
  • फिटर पद 208
  • मशीनिस्ट पद 04
  • पेंटर पद 45
  • प्लंबर पद 25
  • कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा ) पद 100
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पद 11
  • आर.ए.सी. मेकेनिक पद 40
  • शीट मेटल वर्कर पद 04
  • स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) पद 27
  • स्टेनोग्राफर (हिंदी) पद 19
  • डीजल मेकेनिक पद 08
  • टर्नर पद 04
  • वेल्डर पद 19
  • वायरमैन पद 90
  • प्रयोगशाला सहायक पद 04
  • डिजिटल फोटोग्राफर पद 02

आयु सीमा :उम्मीदवारों के पास न्यूनतम आयु सीमा 15 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 24 साल होनी चाहिए। 25 मार्च 2025 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।आरक्षित उम्र के लोगों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक/10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) पास होना चाहिए।उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी) होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: मेरिट सूची पर आधारित होगी। मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन के अंकों (न्यूनतम 50%) और आईटीआई परीक्षा के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों अंकों को समान महत्व दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया: किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Railway Wheel Factory Yelahanka job

कुल पद: 192

आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के द्वारा आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC) के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

योग्यता: उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) कोर्स पास करना जरूरी है।

आवेदन शुल्क: ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

चयन प्रक्रिया: किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक विज्ञप्ति ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन की लास्ट डेट: 1 अप्रैल 2025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews