युवाओं के लिए गोल्डन चांस, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने निकाली 1603 पदों पर भर्ती, 16 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डीटेल

bank jobs 2024

IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। ग्रेड, तकनीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होने वाली है इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 5 जनवरी 2024 तक अप्लाई कर पाएंगे।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी। जल्द ही परीक्षा की तारीख घोषित हो सकती है। एग्जाम में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (IOCL Recruitment Nitification Link )

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 1603 है। जिसमें से दिल्ली में 138, पंजाब में 76, चंडीगढ़ में 14, हरियाणा में 82, राजस्थान में 96, उत्तर प्रदेश में 256, हिमाचल प्रदेश में 19, जम्मू कश्मीर में 17, बिहार में 63, उत्तराखंड में 24, पश्चिम बंगाल में 189, उड़ीसा में उड़ीसा में 45, सिक्किम में तीन, असम में 96, झारखंड में 28, नागालैंड में दो और त्रिपुरा में चार पद रिक्त हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ऑफिशियल वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए What’s New के सेक्शन पर जाएं।
  • यहाँ भर्ती की अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा। यहां अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करें और इस से सबमिट करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews