IBPS Clerk Vacancy 2024: राष्ट्रीय बैंकों में नौकरी का मौका, निकली 6128 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत देश के 11 राष्ट्रीय बैंकों में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। अगस्त में प्रारम्भिक परीक्षा होगी।
IBPS Clerk

IBPS Clerk Vacancy 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 6128 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डिटेल नोटिफिकेशन भी https://www.ibps.in/ पर जारी हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 5 अगस्त तक एप्लीकेशन को प्रिन्ट आउट कर सकते हैं। प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2024 में होगा। एग्जाम की तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है।

इन बैंकों में होगी भर्ती

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत देश के 11 राष्ट्रीय बैंकों में उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस लिस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा

किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को कंप्युटर सिस्टम की जानकारी भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। उम्मीदवारों योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा अगस्त में होगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर या अक्टूबर में होगा। प्रोविजनल अलॉटमेंट अप्रैल 2025 में होगा। नियुक्ति के बाद 19,900 रुपये से लेकर 47,920 रुपये तक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम और डीईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
  • अब  CRP-CLERK-XIV के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • उसके बाद आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन और अन्य दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। दर्ज की गई जानकारी को वैलिडेट करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर आप रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews