IREDA Recruitment: इन पदों पर निकली भर्ती, जाने पात्रता और अन्य डिटेल्स..

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए है। जिसके मुताबिक चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ, डिप्टी जनरल मैनेजर और प्रोटोकॉल ऑफिसर के पदों पर भर्ती होने वाली है। रिस्क ऑफिसर के पद पर एक वैकेंसी, चीफ मॉनिटरिंग और रिकवरी के लिए 1 वैकेंसी, चीफ इंटरनल ऑडिटर  के लिए 1 वैकेंसी, चीफ मैनेजर के लिए 3 वैकेंसी  और प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर 8 वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… UIDAI Recruitment: भोपाल समेत कई कार्यालयों में निकली भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स..

ग्रेजुएशन(Graduation), सीए (CA), B.E, B.Tech और LLB वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा 53 वर्ष है, तो वही चीफ(chief) के पद पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। उम्मीदवार 5 मार्च से लेकर 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा, तो वही आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ireda.in पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने, ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल आप कर सकें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews